फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   fire

इटौली में रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने से अफरा -तफरी,युवती सहित दो लोग झुलसे,घरेलू सामान जला

Thu, 19 Mar 2020 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
fire
फरिहा/खैरगढ़। थाना फरिहा के इटौली में खाना बनाने को रसोई गैस सिलिंडर का चूल्हा जलाने के दौरान आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाने के दौरान युवती सहित दो लोग झुलस गए। ग्रामीण और फायर ब्रिगेड काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा सके।
विज्ञापन

थाना फरिहा के गांव इटौली निवासी राजकुमार की बेटी प्रीती देवी बृहस्पतिवार सुबह घर में रखे रसोई गैस सिलिंडर के चूल्हे को खाना बनाने के लिए जलाया। इसी दौरान गैस लीक होने के कारण लगी आग को प्रीती ने बुझाने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिली तो शोर मचाते हुए बाहर की ओर दौड़ी। पड़ोस में रहने वाली उसकी चाची उर्मिला देवी पत्नी गोपीचंद्र सिलिंडर को बाहर निकालकर लाईं।
विज्ञापन

लेकिन इस दौरान रसोई के साथ बाहर रखे सामान में आग लग गई। जिससे फ्रिज, मेज कुर्सी, रजाई-गद्दा एवं बल्ब, पंखा, दो बोरी के करीब अनाज सहित घरेलू सामान जल गया। ग्रामीणों की मदद से रसोई गैस सिलिंडर को करीब पांच सौ मीटर दूर ही एक गड्ढे को खोदकर उसमें रख दिया गया। डायल 112 पर ही सूचना देने के साथ फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी गांव में पहुंच गई। ग्रामीण झुलसी प्रीती देवी एवं उर्मिला देवी को उपचार के लिए पीएचसी खैरगढ़ पर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन घंटे तक रही अफरा-तफरी
रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने के कारण इटौली गांव में तीन घंटे तक अफरा-तफरी का आलम रहा। ग्रामीणों को आशंका थी कि कहीं सिलिंडर फट न जाए। अगर सिलिंडर फटता तो गांव में काफी हानि हो सकती थी। लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने के बाद ही राहत मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed