फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   fire extinguisher cylinder explodes on Northeast Express train

UP: ट्रेन में धमाके की आवाज से दहशत में आए यात्री, जान बचाने के लिए लगाई दाैड़; कोच में फैला सफेर पाउडर

Sat, 06 Dec 2025 07:45 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 06 Dec 2025 07:45 PM IST
सार

तेज धमाके की आवाज के साथ ट्रेन के कोच में सफेद चूने जैसा पाउडर तरह बिखर गया था। इससे ट्रेन में सफर कर रहे यात्री दहशत आ गए। उन्होंने जान बचाने के लिए दाैड़ लगा दी। 

विज्ञापन
fire extinguisher cylinder explodes on Northeast Express train
ट्रेन में धमाके की आवाज से फैली दहशत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

टूंडला रेलवे स्टेशन पर खड़ी नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के एक आरक्षित कोच में धमाके की आवाज सुनकर रेलयात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। दहशत में आए रेलयात्री ट्रेन से नीचे उतरकर भागने लगे। जानकारी मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी व रेल अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पता चला कि धमाका फायर एक्सटिंग्विशर के निचले हिस्से के अचानक निकलने से हुआ है।
विज्ञापन


घटना सुबह 10:30 बजे करीब की है। आनंद विहार टर्मिनल से चलकर कामाख्या की ओर जाने वाली नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में शनिवार सुबह टूंडला स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर पहुंची तभी आरक्षित कोच संख्या एस-3 के शौचालय के पास धमाका हुआ और कोच में सफेद चूने जैसा बिखर गया। धमाका होते ही ट्रेन में सवार रेलयात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। रेलयात्री ट्रेन से उतरकर भागने लगे। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ कंपनी कमांडर अवधेश गोस्वामी फोर्स के साथ पहुंच गए। मौके पर उन्होंने देखा कि कोच में डस्टबिन के पास लगा फायर एक्सटिंग्विशर नीचे पड़ा था, जिसका निचला हिस्सा (पेंदा) सिलेंडर से निकल गया था। इससे उसमें भरा आग बुझाने का केमिकल कोच में सफेद चूने की तरह बिखर गया था। कंपनी कमांडर ने बताया कि सिलेंडर का निचला हिस्सा निकल गया था, जिससे तेज आवाज हुई और उसमें आग बुझाने वाली सामग्री बिखर गईं थी। सिलेंडर पर कोई अवधि आदि कुछ अंकित नहीं था। कोच की सफाई कराते हुए यात्रियों को ट्रेन में बैठाकर रवाना कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आसपास यात्री होते तो हो सकती थी बड़ी घटना
गनीमत रही जब आग बुझाने वाले सिलेंडर का निचला हिस्सा धमाके के साथ निकला तब वहां कोई यात्री नहीं था, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।

यात्री बोले लगा अब नहीं बचेंगे
ट्रेन के बर्थ नंबर 78 व 80 पर सवार रेलयात्री मोहित व मनीष ने बताया कि धमाके की आवाज के साथ सिलेंडर का निचला हिस्सा निकलने पर लगा, अब नहीं बचेंगे। आंखे बंद हो गई थीं, किंतु जब आंखे खोलकर देखा तो आग बुझाने का सिलेंडर वहां पड़ा था तथा उसमें से सफेद झाग जैसा निकल रहा था। पूरा फर्श सफेद हो गया था।  

कानपुर स्टेशन पर बदला गया दूसरा अग्निशमन यंत्र
नाॅर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में चल रहे टीटीई एसके गुप्ता ने बताया कि सिलेंडर का निचला हिस्सा एक आवाज के साथ निकलने से यात्री दहशत में आ गए थे। वहीं, कोच में चूने जैसा बिखर गया था। यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ। उक्त सिलेंडर को तार से बांधकर कोच को साफ करा दिया गया था। वहीं, कानपुर पहुंचकर नया अग्निशमन यंत्र लगा दिया गया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed