फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   fire cougth in car

कनवारा तिराहे पर गैस रिफलिंग के दौरान कार में लगी आग, धूं-धूंकर जली

Fri, 23 Oct 2020 08:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
fire cougth in car
थाना खैरगढ़ क्षेत्र के कनवारा चौराहे पर इको गाड़ी में एलपीजी गैस डालने के दौरान लगी आग - फोटो : FIROZABAD
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। थाना खैरगढ़ के कनवारा तिराहे पर शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे ईको कार में लगी एलपीजी गैस किट में घरेलू गैस सिलिंडर से रिफलिंग के दौरान आ लग गई। कार से आग की लपटें उठने लगी। मौके पर पहुंची दमकल ने आग को बुझाया। पुलिस ने कार के चालक और रिफलिंग करने वाले दुकानदार को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना खैरगढ़ के गांव कुबेरपुर निवासी सोनू पुत्र राजेंद्र सिंह अपनी ईको कार को लेकर कनवारा तिराहे पर एलपीजी गैस को भरवाने के लिए रुक गया था। एलपीजी गैस रिफलिंग किए जाने के दौरान अचानक आग लग गई। दुकानदारों ने आग लगने की सूचना डायल 112 पर दे दी। सूचना पर फायरब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंची पुलिस कार चालक सोनू एवं गैस की रिफलिंग करने वाले दुकानदार राकू को अपने साथ ले गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक खैरगढ़ मुश्तकीम अली ने बताया कि कार में लगी एलपीजी गैस किट में रसोई गैस सिलिंडर से रिफलिंग के दौरान आग लगने की बात सामने आई है। ईको के चालक व रिफलिंग करने वाले को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed