फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fire caused by leakage gas cylinder, four scorched including mother daughter

लीकेज गैस सिलेंडर से लगी आग, मां बेटी सहित चार झुलसे

Tue, 21 Jun 2022 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Fire caused by leakage gas cylinder, four scorched including mother daughter
फिरोजाबाद। चाय बनाते समय रसोई गैस सिलिंडर से गैस लीकेज होने से आग लग गई। आग की चपेट में आने से तीन लोग झुलस गए। जिनको को फायर विभाग के कर्मचारियों ने बचा लिया। फायर विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने के साथ ही आग की चपेट में आने से झुलसे लोगों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।
विज्ञापन

उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला पीपल नगर निवासी राजपाल की पत्नी गुड्डी देवी मंगलवार सुबह गैस पर चाय बना रही थी। तभी सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। आग की लपटों के बीच घिरी गुड्डी देवी ने बचाव के लिए शोरगुल किया तो आसपास के लोगों के साथ गुड्डी देवी के पति राजपाल, उनकी बेटी सोनम और निशा भी पहुंच गई। गुड्डी को बचाने के प्रयास में सभी झुलस गए।
विज्ञापन

आग की लपटों के बीच घिरी मां बेटी और राजपाल को देख क्षेत्रीय लोगों ने उत्तर थाना पुलिस के साथ फायर विभाग को सूचना दी। सूचना पर फायर स्टेशन प्रभारी दुर्गेश कुमार दमकलों के साथ मौके पर पहुंचे। आग की लपटों के बीच घिरे सभी चारों को बचाने के साथ ही करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पा लिया। घायलों की हालत गंभीर होने पर उनको उपचार के लिए सरकारी वाहन से सरकारी ट्रामा सेंटर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां उनकी हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया गया है। वहीं हादसे की सूचना पर मेयर नूतन राठौर और नगर विधायक मनीष असीजा मौके के साथ घायलों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी की। फायर स्टेशन प्रभारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि आग सिलिंडर लीक होने से लगी थी। आग की चपेट में आने से चार लोग झुलस गए हैं। जिनको उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed