{"_id":"67f5666b4219a18a7f01151f","slug":"fire-broke-out-in-the-pipeline-of-a-closed-factory-work-stopped-in-60-factories-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-146042-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बंद कारखाने की पाइप लाइन में आग लगी, 60 कारखानों में काम ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बंद कारखाने की पाइप लाइन में आग लगी, 60 कारखानों में काम ठप
Tue, 08 Apr 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 08 Apr 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
गैस पाइपलाइन लीकेज होने से लगी आग के बाद पाइपलाइन को दुरुस्त करते जेल के कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। राजा का ताल चौराहे के निकट रात करीब साढे 9 बजे अचानक एक बंद कारखाने की पाइप लाइन में आग लग गई। जिससे शहर में नगला भाऊ औद्योगिक आस्थान से राजा का ताल तक 60 कारखानों में नेचुरल गैस की आपूर्ति ठप हो गई। कारखानों में कांच और चूड़ी उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया। उद्यमियों का कहना है कि गैस आपूर्ति बंद होने से करोड़ों का नुकसान हुआ है।
गेल गैस लिमिटेड द्वारा 200 कारखानों में नेचुरल गैस की आपूर्ति की जा रही है। राजा का ताल चौराहा के निकट कारखाना टेक्निकल ग्लास, जो पिछले कई माह से बंद चल रहा है, अचानक गैस पाइप लाइन व मीटर में आग लग गई। इससे नगला भाऊ औद्योगिक आस्थान, मीरा चौराहा, ढोलपुरा से राजा का ताल तक कारखानों में अचानक गैस की आपूर्ति ठप हो गई। कारखानों में अचानक गैस की आपूर्ति बंद होने पर उद्यमी गेल के अधिकारियों को देर रात तक फोन करते रहे।
यूपीजीएमएस के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने बताया कि रात नौ बजे बाद एक कारखाने में आग लगने के कारण कई कारखानों में गैस की आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे भट्ठियों पूरी तरह ठप हो गई हैं। अचानक गैस आपूर्ति बंद होने से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। गैस आपूर्ति बंद होने के कारण बुधवार को भी काम शुरू होना मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन
एफएसओ दुर्गेश कुमार का कहना है कि टेक्निकल ग्लास के समीप गेल की लाइन लीकेज होने की जानकारी संज्ञान में आई थी, फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचने से पहले ही गेल की टीम ने लीकेज लाइन में प्रेशर कम करने के साथ कंट्रोल कर लिया था, इसके कारण विभाग की टीम वापस आ गई थी, गेल की टीम के द्वारा मौके पर लीकेज ठीक किये जाने की कार्रवाई की जा रही है। प्रबंधक आपरेशन गेल इंडिया मनमोहन सिंह के अनुसार गैस सप्लाई सुचारू होने में करीब तीन घंटे का समय लगने की उम्मीद है।