फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   fire broke out in saree shop in Firozabad goods worth about 40 lakh were burnt

साड़ी की दुकान में लगी भीषण आग: करीब 40 लाख का सामान जला; ऊपरी मंजिल पर सो रहे परिवार लोगों ने भागकर बचाई जान

Sun, 20 Oct 2024 07:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 20 Oct 2024 07:59 PM IST
सार

सुहागनगरी में साड़ी की दुकान में भीषण आग लग गई। करीब 40 लाख का सामान जल गया। ऊपरी मंजिल पर सो रहे परिवार लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन
fire broke out in saree shop in Firozabad goods worth about 40 lakh were burnt
आग से जला सामान, बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार की रात साड़ी की दुकान में भीषण आग लग गई। आग से 30 से 40 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। दुकान के ऊपर रह रहे परिवार के लोगों ने भागेकर जान बचाई। रात्रि में पहुंची पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


मामला उत्तर थाना क्षेत्र के जलेसर रोड लोहिया नगर का है। यहां के निवासी संजीव जैन की मुखिया साड़ी भंडार के नाम से दुकान है। उनका छोटा भाई परिवार के साथ दुकान के ऊपरी मंजिल में रहता है। शनिवार रात करीब दो बजे दुकान में से अचानक धुआं निकलने से ऊपर सो रहे लोगों को सांस लेने में परेशानी महसूस होने लगी। 

विज्ञापन

उन्होंने उठकर देखा तो नीचे दुकान में आग लगी हुई थी। आनन-फानन में उन्होंने दूसरे दरवाजे से भाग कर अपनी जान बचाई। पुलिस व फायर ब्रिगेड को दुकान में आग लगने की घटना की जानकारी दी। आग लगने की जानकारी होते ही सीएफओ सतेंद्र कुमार पांडेय एवं एफएसओ दुर्गेश कुमार सिंह मौके पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों के साथ पहुंच गए। 
 

करीब ढाई घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन, तब तक दुकान में रखा हुआ सामान जलकर राख हो चुका था। दुकान स्वामी का कहना है की आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चल सका है। संभावना व्यक्त की जा रही है की शार्ट सर्किट की वजह से दुकान में आग लगी है। 
 
विज्ञापन

गनीमत रही कि इसमें किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। दीपावली और करवा चौथ के त्यौहार को लेकर दुकान में लाखों का सामान मंगाया था जो जलकर राख हो गया है। आसपास के लोगों का कहना था कि कर्जा लेकर करवाचौथ एवं दीपावली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए माल भरवाया था। तो जलकर स्वाहा हो गया।
 

सीएएफओ सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लगने की संभावना है। आग की सूचना पर पूरी टीम मौके पर गई थी। ढाई घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। त्योहार पर व्यापारी दुकानों में अधिक भंडारण न करें। सीढ़ियों पर कोई सामान न रखें। प्रवेश व निकास द्वार को अवरुद्ध न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed