{"_id":"66801bfadf8d631b200268ca","slug":"fire-broke-out-in-cold-store-chamber-due-to-short-circuit-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-127900-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: शॉर्ट सर्किट से कोल्ड स्टोर के चैंबर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: शॉर्ट सर्किट से कोल्ड स्टोर के चैंबर में लगी आग
Sat, 29 Jun 2024 08:06 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 29 Jun 2024 08:06 PM IST
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से कोल्ड स्टोर के चैंबर में लगी आग
शिकोहाबाद। शॉर्ट सर्किट से कोल्ड स्टोर के चैंबर-2 में अचानक आग लग गई। कोल्ड स्टोर से मिली सूचना के बाद तत्काल मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इस दौरान पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद रही।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत बटेश्वर रोड माधौगंज में रामभरोसेलाल एंड संस आइस एंड कोल्ड स्टोरेज है। जहां शनिवार सुबह सवा नौ बजे करीब चैंबर संख्या 2 में अचानक ही शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। चैंबर में आग लगते ही कोल्ड स्टोर कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने तत्काल ही घटना की जानकारी कोल्ड स्वामी को दी। सूचना मिलने पर निदेशक विजेन्द्र सिंह ने तत्काल ही घटना से फायर ब्रिगेड एवं पुलिस टीम को अवगत कराया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड प्रभारी बृजेश कुमार एवं उनकी टीम तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। संवाद