फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   FIRE BRIGADE

भीषण हादसों से निपटने को स्वास्थ्य और फायर विभाग के पास नहीं है इंतजाम

Mon, 09 Dec 2019 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
FIRE BRIGADE
सरकारी ट्रामा सेंटर में ऑक्सीजन सिलिंडर की गैस चेक कराता स्टाफ - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। औद्योगिक सुहागनगरी की 29 लाख से अधिक की आबादी की सुरक्षा के लिए न तो फायर विभाग के पास पर्याप्त इंतजाम हैं, ना ही स्वास्थ्य विभाग के पास आपात कालीन स्थिति निपटने के लिए संसाधन और स्टाफ। ऐसे में दिल्ली अग्निकांड जैसा कोई बड़ा हादसा होने पर उससे पार पाना प्रशासनिक अमले के लिए टेड़ी खीर साबित होगा।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र की दृष्टि से देखें तो यहां पर दमकलों की संख्या आधे से भी कम है। यहां 18 दमकल के सापेक्ष महज आठ ही हैं। विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो हाईड्रोलिक प्लेटफार्म की संख्या शून्य है। वाटर टेंडर एक, वाटर माऊजर एक स्वीकृत है। वह भी जिले में नहीं है। इमरजेंसी टेंडर जिले में एक भी नहीं है। फोम टेंडर जिले के लिए एक स्वीकृत है, विभाग के पास दो उपलब्ध है।
विज्ञापन

जिनका प्रयोग शिकोहाबाद व फिरोजाबाद में किया जा रहा है। वाटर टेंडर टाइप बी 45 सौ लीटर, 2700 लीटर का एक भी नहीं है। और न ही जिले के लिए स्वीकृत किया गया है। वाटर टेंडर टाइप बी दो हजार लीटर की क्षमता वाले जिले के लिए आठ स्वीकृत है, जो पूरे है। प्रभारी फायर स्टेशन लाखन सिंह का कहना है कि स्टाफ के साथ संशाधनों की कमी है। कई बार अधिकारियों को पत्र भेजकर स्टाफ और संशाधनों को पूरा करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर विभाग में स्टाफ का आंकडा
पद स्वीकृत उपलब्ध रिक्त
सीएफओ 01 1 0
एफएसओ 04 00 00
उपनिरीक्षक 05 02 03
फायर मैन 73 62 11
सफाई कर्मी पूर्ण कालिक 04 01 03
जिला अस्पताल में ट्रेंड नहीं स्टाफ
जिला अस्पताल के वर्न वार्ड में 14 मरीजों को जरनल वार्ड में भर्ती करने की व्यवस्था है, वहीं प्राइवेट वार्ड में मात्र दो मरीजों को ही भर्ती किया जा सकता है। यहां छह स्टाफ की तैनाती है। लेकिन स्टाफ कितना ट्रेंड है। इसका खुलासा सोमवार को उस वक्त हुआ जब अमर उजाला की टीम वर्न वार्ड पहुंची। स्टाफ कक्ष में रखा ऑक्सीजन का सिलिंडर खाली हो चुका था। स्टाफ उसे भरा बता रहा था।

स्टाफ से सिलेंडर चेक कराने को कहा गया वह इसे खोलना ही नहीं जानते थे। बताया कि अंकल को फोन किया गया है वह आकर खोलेंगे। इससे साफ जाहिर होता है कि यदि कोई बड़ा हादसा हो गया तो पीड़ितों को कैसे बेहतर उपचार मिल सकता है। सीएमएस डा. आरके पांडेय का कहना है कि यदि ऐसा हुआ तो जांच करके दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में कुछ चिकित्सकों की कमी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed