{"_id":"6adcf8a0dfafa7dedf0aedf4","slug":"fire-breaks-out-in-closed-scrap-warehouse-stock-destroyed-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-188912-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बंद स्क्रैप गोदाम में लगी आग, माल जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बंद स्क्रैप गोदाम में लगी आग, माल जला
Sat, 24 Oct 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
नगला बरी स्थित स्क्रैब गोदाम में आग बुझाते फायर कर्मी, साथ में मौजूद एफएसओ दुर्गेश कुमार त्याग
- फोटो : नगला बरी स्थित स्क्रैब गोदाम में आग बुझाते फायर कर्मी, साथ में मौजूद एफएसओ दुर्गेश कुमार त्यागी। स्त्रोत: फायर विभाग
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के नगला बरी स्थित फहम ट्रेडिंग कंपनी के बंद स्क्रैप गोदाम में शनिवार शाम अचानक आग लग गई। गोदाम से उठते धुएं को देखकर आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दमकल की दो गाडियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। आग से भट्ठी का सामान और सीएफएल का स्क्रैप समेत अधिकांश माल जल गया। गोदाम संचालक के अनुसार, करीब तीन लाख रुपये का नुकसान अनुमान है।
रामगढ़ थाना क्षेत्र के नगला बरी निवासी जुल्फिकार अली की फहम ट्रेडिंग कंपनी का स्क्रैप गोदाम शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे आग की चपेट में आ गया। गोदाम बंद था। अंदर से धुआं निकलता देख आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में भी परेशानी होने लगी। सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी सतेंद्र कुमार पांडेय, अग्निशमन अधिकारी दुर्गेश कुमार त्यागी, सिटी मजिस्ट्रेट विनोद पांडेय, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह और रामगढ़ थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
दमकल की दो गाडियां ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकलकर्मी देर शाम तक आग पर काबू पाने में जुटे रहे। आग में गोदाम के अंदर रखा भट्ठी का सामान और सीएफएल का स्क्रैप समेत अधिकांश माल जल गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। एफएसओ दुर्गेश त्यागी ने बताया कि घटना में किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।