फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   FIR lodged against four people including two women for selling NHAI land

Firozabad News: एनएचएआई की भूमि की बिक्री करने के मामले में दो महिलाओं सहित चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Tue, 09 Jun 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 09 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against four people including two women for selling NHAI land
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। सिक्सलेन हाइवे के किनारे स्थित एनएचएआई की भूमि को गलत ढंग से बैनामा करने वाली अलीनगर कैंजरा निवासी दो महिलाओं सहित चार के खिलाफ थाना उत्तर में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। महिला द्वारा 20 लाख रुपया वापस भी नहीं किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ उक्त मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

थाना उत्तर के कोटला रोड दखल निवासी अनीता देवी पत्नी अशोक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि टूंडला थाना क्षेत्र के गांव अलीनगर कैंजरा निवासी महिला मुन्नी देवी पत्नी मुन्नालाल ने अपनी भूमि गाटा संख्या 147 नैपई का आधा भाग का बैनामा करने का सौदा 20 लाख में तय किया था। इसकी बातचीत मेरे पति अशोक कुमार,ससुर मातादीन राजपूत,भांजे राहुल कुमार से मुन्नालाल के मौसेरे भाई योगेंद्र यादव के माध्यम से हुई थी। इसका बैनामा 28 दिसंबर 2022 को मेरे एवं भानेज बहू शिवानी के नाम कर दिया था। बाद में पता चला की उक्त भूमि की मालिक मुन्नीदेवी नहीं है। मुन्नीदेवी उक्त भूमि की वर्ष 2013 में उक्त भूमि को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा अधिग्रहीत किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि मुन्नी देवी एवं दोनों एजेंट मनोज व योगेंद्र मुन्नीदेवी के पति मुन्नालाल ने कूटरचित दस्तावेज तैयार करके झूठ बोलकर उक्त भूमि का बैनामा कर दिया था। हकीकत पता चलने पर पैसा वापसी के लिए बातचीत की। लेकिन पैसा वापस नहीं किया। अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस भी भेजा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि नोटिस भेजने के बाद उन्होंने धमकाया कि फर्जी ढंग से बैनामा करने के साथ 20 लाख रुपया ठग लिया है। कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मुन्नीदेवी,शिववती, मुन्नालाल एवं केशव दयाल निवासी अलीनगर कैंजरा के खिलाफ धोखाध़ड़ी का मामला दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed