फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   FIR

महिला की मौत के बाद जाम लगाने पर ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 19 Dec 2020 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
FIR
जसराना (फिरोजाबाद)। ट्रक द्वारा बाइक में टक्कर मारने पर महिला की मौत होने पर ग्रामीणों और मृतक के परिजनों द्वारा जाम लगाने एवं पुलिस से धक्का मुक्की करने पर एसआई ने 19 नामजद एवं 100 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोपियों में महिला की पुत्रवधुओं के साथ उसके जेठ एवं भाई भी शामिल है। वहीं नगला अमर सिंह के भी 11 लोगों के नामजद मामला दर्ज हो गया है।
विज्ञापन

थाना घिरोर मैनपुरी के गांव रामनगर निवासी महिला तारावती अपने पुत्र नरेंद्र के साथ शुक्रवार को गमी में शामिल होने सेवापुर आ रही थी। जसराना घिरोर मार्ग पर नगला अमर सिंह पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद गुस्साए परिजनों एवं ग्रामीणों ने जसराना घिरोर मार्ग पर तीन घंटे से भी अधिक समय तक जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। थाना जसराना में तैनात एसआई पूरनमल शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने नगला अमर सिंह निवासी भूपत सिंह , नीता , आशु , सुरेश, योगेश , वीरपाल , गजराज, मंगेश , माधव का लड़का, जयचंद का लड़का, अनार सिंह निवासी थाना करहल मैनपुरी एवं रजनीश , महिपाल, गयादीन , राम स्वरूप , सुनीता देवी, नीलम देवी के साथ 100 अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

आरोपियों में मृतका के परिवारीजन भी शामिल
जसराना। जाम लगाने के आरोप में जहां नगला अमर सिंह के लोगों को आरोपी बनाया गया है वहीं मृतका के भाई अनार सिंह, भतीजे रजनीश, नाती महिपाल, जेठ गयादीन, रामस्वरुप एवं उसकी दो पुत्रवधु सुनीता देवी एवं नीलम देवी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदद की गुहार लगा रहे थे
जसराना। मृतका के पुत्र नरेंद्र सिंह ने बताया मां को लेकर सेवापुर जा रहा था तभी ट्रक की टक्कर से उनकी मौत हो गई थी। पुलिस से मदद करने की गुहार लगा रहे थे। वहीं उनके परिवारीजन आ रहे थे इसीलिए थोडी देर शव को रोकने को कहा था। परिजनों द्वारा न तो जाम लगाया गया है और न ही अभद्रता की गई है।
महिलाएं तो उनके गांव पर हुई थी मौत, उनका कोई लेना देना नहीं है
जसराना। नगला अमर सिंह के ग्रामीणों ने कहा उनके गांव के सामने महिला की मौत हुई थी। महिला के परिजनों ने ही जाम लगाया था। गांव की घटना होने के कारण ही वहां लोग मौजूद थे। नगला अमर सिंह के लोगों का जाम से कोई लेना देना नहीं है।

जाम लगाने पर लिखाया गया है मामला
जसराना। सीओ जसराना प्रीति सिंह ने बताया कि तीन घंटे तक जसराना घिरोर मार्ग को जाम करने एवं पुलिस के साथ धक्का मुक्की करने का मामला दर्ज किया गया है। परिजनों ने ट्रक का नंबर नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed