फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   FIR against manager and cashier in indian Bank scam police intensifies action

इंडियन बैंक स्कैम: ग्राहकों के हड़पे दो करोड़...हिरासत में पांच लोग, चाैंकाने वाला हो सकता है घोटाले का सच

Sat, 29 Mar 2025 07:31 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 29 Mar 2025 07:31 PM IST
सार

फिरोजाबाद के जसराना में इंडियन बैंक में दो करोड़ के घोटाले के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले से जुड़े पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ कर घोटाले की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
FIR against manager and cashier in indian Bank scam police intensifies action
इंडियन बैंक की शाखा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

इंडियन बैंक की शाखा जसराना में हुए दो करोड़ से अधिक रुपये के घोटाले के मामले में कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। हिरासत में लिए गए लोग बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक से जुडे़ या फिर बैंक में कार्य करने वाले युवक के परिजन बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


 

कस्बा जसराना के घिरोर रोड पर मौजूद इंडियन बैंक की शाखा जसराना में हुए घोटाले के बाद लोगों की नींद उड़ी हुई है। लोगों का कहना है कि बैंक में तैनात रहे शाखा प्रबंधक राघवेंद्र सिंह एवं कैशियर जयप्रकाश ने दो करोड़ से अधिक रुपये का घोटाला किया है। 

ये भी पढ़ें-UP: पटरी पर मिला स्कूल संचालक का शव..ट्रेन रोककर लोको पायलट ने समझाया, फिर भी दे दी जान; परिवार में मचा कोहराम


 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बैंक के अंचल प्रमुख तरुण कुमार विश्नोई द्वारा की गई जांच के दौरान 1.86 करोड़ रुपये का गबन सामने आया था। एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की तो मामला कुछ और ही निकलने की उम्मीद जताई जा रही है। 

 
विज्ञापन

सीओ अमरीश कुमार सिंह एवं कोतवाल शेर सिंह ने बैंक पहुंचकर शुक्रवार को जानकारी जुटाई थी। जानकारी के आधार पर शक के दायरे में आए पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। वहीं सूत्रों का कहना है कि अभी कई अन्य लोगों को भी पुलिस पूछताछ के लिए हिरासत में ले सकती है। 

ये भी पढ़ें-UP: गले में टॉफी अटकने से चार माह की मासूम की मौत...चचेरी बहन की गोदी में खेल रही थी बच्ची, तभी रुक गईं सांस

पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही कई लोग फरार हो गए। कोतवाल जसराना शेर सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के दौरान बैंक अधिकारियों एवं पीड़ित ग्राहकों से मिलकर साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। वहीं पूरे प्रकरण में शक के दायरे में आने वाले लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed