{"_id":"700313c1e49f0938449557195e12628b","slug":"fir-against-74-in-the-campagin-of-electricity-cheacking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"74 के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
74 के खिलाफ एफआईआर
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 09 Jan 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन-प्रशासन के सख्त रुख के बाद विद्युत विभाग की सरगर्मी तेज हो रही है। शुक्रवार को प्रात: से विद्युत विभाग की टीमों ने छापामार कार्रवाई की। विद्युत टीमों के पहुंचने की सूचना पर कोटला रोड पर मार्केट बंद कर दुकानदार भाग खड़े हुए। शहर में चले चेकिंग अभियान में छह दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं के खिलाफ 135 में एफआईआर दर्ज कराई गई हैं।
डीएम विजय किरन आनंद के निर्देश पर शुक्रवार को शहर भर में चेकिंग अभियान चलाया गया। विद्युत विभाग की सभी टीमों ने शुक्रवार को करबला, सदर बाजार, हैली कंपाउंड, कोटला रोड, नगला करन सिंह, ओझानगर, हनुमान गढ़ क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान ओझा नगर में एक कनेक्शन से पांच दुकानों में बिजली का प्रयोग होता मिला। उपभोक्ता के खिलाफ विद्युत चोरी का मामला दर्ज कराया गया। करबला में छापामार कार्रवाई के दौरान 19, हैली कंपाउंड में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। नगला करन सिंह, ओझा नगर में कई घरों में कटिया कनेक्शन डालकर विद्युत चोरी के मामले पकड़े गए। कोटला रोड पर 29 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। विद्युत टीमों के क्षेत्र में पहुंचे ही दुकानदारों में ताले डालकर भाग खड़े हुए। मौके पर पहुंचे एक्सईएन शंकरलाल के निर्देश न एलटी लाइन पर पड़ी सभी सिंगल केबलों को कटवा दिया। प्रथम सबडिवीजन द्वारा 29 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराईं। एक दर्जन उपभोक्ताओं के खराब मीटर बदले तीन दर्जन उपभोक्ताओं के बकाए पर कनेक्शन काटे गए। द्वितीय सब डिवीजन द्वारा कुल 45 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। अभियान में एक्सईएन शंकरलाल, एसडीओ सचिन गुप्ता, आरके पुष्कर, जेई हरिओम सोनी, यशपाल सिंह, राकेश कुमार, राजकुमार, अहमद हसन, अजय बाबू एवं डिसकनेक्शन टीमें थीं।
प्रात: ही विद्युत टीमों को देख उड़े लोगोें के होश
विद्युत विभाग की टीमें बिजली चोरी पकड़ने प्रात: छह बजे ही सक्रिय हो गईं। इस दौरान करबला में करीब दो दर्जन से अधिक मकानों में कटिया केबिल डालकर बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। करबला क्षेत्र में कई उपभोक्ताओं को सोते से उठाया गया।