{"_id":"69cd658baff19c680f068acb","slug":"finance-company-locks-laborers-house-over-installment-dues-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-171444-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: किस्त बकाया पर फाइनेंस कंपनी ने मजदूर के घर पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: किस्त बकाया पर फाइनेंस कंपनी ने मजदूर के घर पर जड़ा ताला
Thu, 02 Apr 2026 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र में एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी की सख्ती का मामला सामने आया है। किस्त जमा न होने पर कंपनी के कर्मचारियों ने एक मजदूर के घर पर ताला लगा दिया। इसके चलते मजदूर का पूरा परिवार रात भर खुले आसमान के नीचे बैठने को मजबूर हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप किया और घर का ताला खुलवाया।
मामला थाना लाइन पार क्षेत्र के महताब नगर, रामनगर का है। यहां रहने वाले मजदूर रामदास ने करीब एक वर्ष पहले सुहाग नगर स्थित एक फाइनेंस कंपनी से लगभग साढ़े तीन लाख रुपये का हाउसिंग लोन लिया था। आर्थिक तंगी के कारण वह पिछले दो महीनों से करीब सात हजार रुपये की मासिक किस्त जमा नहीं कर सका। आरोप है कि सोमवार को फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी रामदास के घर पहुंचे और उसकी पत्नी व बच्चों को घर से बाहर निकालकर दरवाजे पर ताला लगा दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से परिवार सड़क पर आ गया और उन्हें पूरी रात घर के बाहर ही खुले आसमान के नीचे बैठकर गुजारनी पड़ी।
मंगलवार को रामदास ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों को बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में घर का ताला खुलवाया गया, जिसके बाद परिवार को घर में प्रवेश मिल सका। वहीं फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि मार्च माह होने के कारण ऊपर से किस्त वसूली का दबाव है। उनका कहना है कि लोन धारक द्वारा 1500 रुपये जमा करने के बाद ही ताला खोला गया।