फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Files of selected teachers from 1981 to 2020 will be summoned, investigation will be done

Firozabad News: 1981 से 2020 तक चयनित शिक्षकों की पत्रावलियां तलब, होगी जांच

Wed, 11 Sep 2024 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 11 Sep 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Files of selected teachers from 1981 to 2020 will be summoned, investigation will be done
फिरोजाबाद। शासन ने माध्यमिक विभाग में एक और जांच शुरू करा दी है। 44 साल पहले तक होने वाली नियुक्तियां जांच के घेरे में हैं। सतर्कता अनुष्ठान द्वारा शिक्षकों के अभिलेख तलब किए गए हैं। शासन के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रबंधक एवं प्रधानाचार्यों से उनके यहां होने वाली नियुक्तियों का विवरण तलब किया है। इसके लिए इन्हें 10 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र कुमार ने सभी प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य को पत्र भेजा है। प्रबंधक एवं प्रधानाचार्यों को शासन से मिले निर्देशों का हवाला देते हुए कहा है कि 1981 से वर्ष 2020 तक के मध्य माध्यमिक शिक्षा विभाग के नियंत्रणाधीन स्कूलों में नियुक्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति संबंधी मूल पत्रावली 20 सितंबर तक हर हाल में दफ्तर में जमा कराएं। दो-दो प्रति में पत्रावलियों के साथ में मांगी हैं। इसके साथ ही पत्रावली के साथ एक्सल शीट पर सूचना मांगी है। इसमें हार्ड कॉपी एवं पैन ड्राइव भी मांगी है। जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र कुमार ने कहा है कि जिस शिक्षक की मूल पत्रावली उपलब्ध नहीं कराई जाएगी, उसका सितंबर का वेतन रोक दिया जाएगा। इसके लिए वह शिक्षक एवं प्रधानाचार्य ही जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed