{"_id":"64bc123872f433de4f054a49","slug":"fighting-in-the-dispute-of-medbandi-six-injured-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-1121-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मेडबंदी के विवाद में हुई मारपीट,छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मेडबंदी के विवाद में हुई मारपीट,छह घायल
Sat, 22 Jul 2023 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। खेत पर मेड़ बनाने के विवाद में थाना लाइनपार के गांव नगला भजन में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जमकर हुई मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार देर शाम नगला भजन थाना लाइनपार निवासी सत्यवीर और रामदयाल के बीच खेत की मेडबंदी कराई जा रही थी। रामदयाल द्वारा कराये जा रहे मेडबंदी के सीमांकन को लेकर पड़ोसी सत्यवीर ने आपत्ति जताई। इसी बीच दोनों पक्षों में जमकर हुई मारपीट के दौरान राहुल पुत्र सत्यवीर, बृजेश पुत्र पप्पू, राम पुत्र सत्यवीर और दूसरे पक्ष के योगेश पुत्र नरेश, वीरेद्र पुत्र रामदयाल और रामनरेश पुत्र रामदयाल गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन