फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fight between two sides, four people injured

Firozabad News: दो पक्षों में हुई मारपीट, चार लोग घायल

Wed, 10 May 2023 04:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 10 May 2023 04:59 PM IST
विज्ञापन
Fight between two sides, four people injured
दो पक्षों में हुई मारपीट, चार लोग घायल
विज्ञापन

शिकोहाबाद। नसीरपुर के गांव नगला राधे में मंगलवार रात दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले। इस दौरान दोनों तरफ से चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष संजुल पांडेय ने बताया कि नगला राधे में बीती रात शराब पीने को लेकर युवकों में झगड़ा हो गया था। गाली गलौज के बाद दोनों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें चार लोगों के चोटें आई थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख झगड़ा कर रहे लोग भाग गये। दोनों तरफ से चार लोगों का मेडिकल कराया है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों का मेडिकल कराया गया है उनमें हरवीर, महीपाल सिंह, अंकित और नीलू शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दोनों पक्ष से मिली तहरीर के खिलाफ दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed