फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fever has been troubling me for more than a week.

Firozabad News: एक सप्ताह से ज्यादा बुखार कर रहा परेशान

Fri, 27 Sep 2024 05:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 27 Sep 2024 05:23 PM IST
विज्ञापन
Fever has been troubling me for more than a week.
फिरोजाबाद। बीते सप्ताह हुई बारिश के बाद अब धूप निकलने से तापमान में परिवर्तन आ गया है। मौसम का बदलता मिजाज लोगों की सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है। घर-घर में बुखार के मरीज हैं। एक सप्ताह तक बुखार पीछा नहीं छोड़ रहा है। जांच में टाइफाइड निकल रहा है। ओपीडी के अलावा वार्डों में टाइफाइड मरीजों की संख्या अधिक है। इसके साथ ही वायरल, डायरिया, पेट संक्रमण और त्वचा रोग भी बढ़ा है। मेडिकल कॉलेज के वार्ड में टाइफाइड के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं, सीएचसी पर हररोज मरीज आ रहे हैं। फिजिशियन डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि ओपीडी में ऐसे मरीज आ रहे हैं, जिन्हें कई दिन से बुखार है। जांच में ऐसे मरीजों में टाइफाइड मिल रहा है। एक सप्ताह तक टाइफाइड का बुखार मरीजों को परेशान कर रहा है। इसकी चपेट में आने वाले मरीजों को दवा खाने पर आराम लगता है और फिर बुखार आ जाता है। आवश्यक दवाओं का कोर्स पूरा करने से ही मरीज ठीक हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

बालरोग विशेषज्ञ डाॅ. एलके गुप्ता ने बताया कि बाल रोग वार्ड बीते 15 दिनों से फुल चल रहा है। मौसम में डायरिया, पेट का संक्रमण बढ़ रहा है। टाइफाइड से पीड़ित करीब 10 बच्चे भर्ती हैं।
विज्ञापन


टाइफाइड के लक्षण
-जी मिचलाना, दस्त और कब्ज

-पेट दर्द, कफ, लंबे समय तक बुखार
-सरदर्द, 104 डिग्री तक बुखार
-शरीर में दर्द, बिगड़ी हुई भूख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed