{"_id":"6679d85528dbb9d5b60b2d09","slug":"fertilizer-shops-raided-seven-samples-sent-for-testing-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-127496-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: उर्वरक की दुकानों पर छापा मारा, सात नमूने जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: उर्वरक की दुकानों पर छापा मारा, सात नमूने जांच के लिए भेजे
Tue, 25 Jun 2024 02:04 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 25 Jun 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
उर्वरक की दुकानों पर छापा मारा, सात नमूने जांच के लिए भेजे
- खरीफ की फसल की बुवाई के दौरान उच्च गुणवत्ता की किसानों को उर्वरक मुहैया कराने की कवायद
- शासन के निर्देश पर जिले में डीएम के निर्देश पर उर्वरक निरीक्षक और मजिस्ट्रेट ने की छापेमारी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। खरीफ की फसल की बुवाई के दौरान किसानों को उच्च गुणवत्ता की खाद मुहैया कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिले में खाद की दुकानों पर सघन छापेमारी की गई। सात नमूने लेकर उनको जांच के लिए भेजा है। इधर दुकानदारों को हिदायत दी कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
जिले में इन दिनों किसान खरीफ की फसल की बुवाई की तैयारी करने में जुट गया है। खरीफ की फसल की बुवाई के दौरान जिले में उर्वरक की किल्लत नहीं होने पाए तथा किसानों को उच्च गुणवत्ता की खाद मिल सके इसके लिए शासन ने सघन छापेमारी के आदेश दिए है। इस आदेश के क्रम में डीएम ने उर्वरक निरीक्षक एवं एसडीएम के नेतृत्व में जिले में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान उर्वरक के सात नमूनों को एकत्रित करके उनको जांच के लिए भेजा गया। प्रयोगशाला मेंं यदि उर्वरक की गुणवत्ता अधोमानक पाई गई तो एफसीओ एक्ट 1985 के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने बताया कि मैसर्स शांति ट्रेडर्स कंपनी, मैसर्स आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र सिरसागंज,मैसर्स अमर खाद भंडार सिरसागंज,मैसर्स देवराहा किसान बाजार सिरसागंज,मैसर्स गणेश खाद भंडार अहमद पुर सिरसागंज, मैसर्स सतपुरा महाराज खाद एवं बीज भंडार खरसुली मटसेना,मैसर्स रामकुंदन खाद बीज भंडार कोटला रोड फिरोजाबाद पर छापामार कार्रवाई की गई। उन्होंने जिले के सभी उर्वरक विक्रेताओं से कहा कि वह किसानों को जोतवही के अनुरूप ही खाद मुहैया कराएं। किसान के आधार कार्ड एवं पीओएस मशीन से ही खाद की बिक्री की जाए।