फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   fertilizer,fertilizer retail license,fertilizer license suspension

एक उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस निलंबित, दो अन्य को नोटिस1

Tue, 15 Sep 2020 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
fertilizer,fertilizer retail license,fertilizer  license suspension
फिरोजाबाद। अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर मंगलवार को तहसील सिरसागंज क्षेत्रांर्गत उर्वरक विक्रेताओं के यहां छापामार एक विक्रेता का लाइसेंस निलंबित किया तो दो विक्रेताओं को नोटिस दिए गए। 19 दुकानों से डीएपी के नमूने संकलित किए गए।
विज्ञापन

मंगलवार को कृषि विभाग के अधिकारियों ने शिकोहाबाद एवं सिरसागंज क्षेत्र में संचालित साधन सहकारी समितियों एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। अनियमितता मिलने पर धर्म खाद एवं बीज भंडार सिरसागंज एवं प्रबल खाद भंडार उखरेंड को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

बिक्री रजिस्टर प्रदर्शित नहीं करने वाले हुकुम सिंह-रघुवीर सिंह ट्रेडर्स उखरेंड का लाइसेंस निलंबित किया गया है। इसके अलावा डीएपी खाद की गुणवत्ता संदिग्ध मिलने की स्थिति में 19 दुकानों से उर्वरकों का नमूना लिए गए। नमूना जांच के लिए लखनऊ स्थित राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है। छापामारी के दौरान उप निदेशक कृषि डॉ हंसराज,भूमि संरक्षण अधिकारी व तहसील सिरसागंज व शिकोहाबाद के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed