फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ferozabad news wifer lover murdered

Firozabad News: पत्नी से अवैध संबंध होने पर शराब पिलाकर जलाया था शव

Mon, 25 Mar 2024 02:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
ferozabad news wifer lover murdered
टूंडला। थाना क्षेत्र के गांव जरौली खुर्द के निकट बंबे में मिले जले युवक के शव की पहचान करते हुए पुलिस घटना का खुलासा किया है। पत्नी से अवैध संबंध होने पर पति ने उसे नशीली गोलियां मिलाते हुए शराब पिलाकर बेहोश कर दिया था। पहचान छुपाने के लिए बोरे में बंदकर पेट्रोल डालकर जलाया था। पुलिस ने आरोपी व सहयोगी बेटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस को 17 मार्च की शाम गांव जरौली खुर्द के पास बंबे से एक युवक का अधजला शव मिला था। युवक की हत्याकर शव को बोरे में बंद कर जलाया गया था। पुलिस व फील्ड टीम ने पड़ताल करते हुए साक्ष्य जुटाए थे। सीसीटीवी की मदद से कुछ साक्ष्य हाथ लगे तो पुलिस ने जांच तेज कर दी। जांच के दौरान शव की पहचान लटूरी निवासी गांव भौडेला थाना नारखी के रूप में हुई। इतना ही नहीं पुलिस ने हत्या के आरोप में गांव के ही शांतिनाथ उर्फ संतू व सहयोगी 13 वर्षीय बेटी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लटूरी जन्म से गूंगा बहरा था। वह कारखाने में मजदूरी करने जाता था। कुछ साल पहले उससे मकान बनाने को लटूरी से छह हजार रुपये उधार लिए थे। रुपये वापस न देने पर उसकी पत्नी से अवैध संबंध बना लिए। वह जब भी काम पर जाता, लटूरी घर आकर जबरन पत्नी से दुष्कर्म करता। परेशान होकर उसने उसकी हत्या करने का निश्चय कर लिया। योजना के तहत पहले तो उसे नींद की गोलियां मिली शराब पिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह बेहोश हो गया तो अपनी 13 वर्षीय बेटी की मदद से उसे मोपेड गाड़ी पर बोरे में रखकर जरौली खुर्द के निकट बंबे पर ले गया। जहां पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उसके बाद वह घर आ गए। पुलिस ने बेटी व पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी शांतिनाथ को न्यायालय भेजा जहां से उसे जेल भेज दिया। वहीं बेटी को बाल सुधार गृह भेजा है।


जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे में मोपेड जाती दिखाई दी थी, जिस पर बोरे में कुछ था। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया। अपराध में शामिल बाल अपराधी को भी जेल भेजा जा रहा है।

अनुज कुमार
थाना प्रभारी, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed