फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ferozabad news road accident bike accident

Firozabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 21 May 2025 01:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
ferozabad news road accident bike accident
फिरोजाबाद। दीवानी में तारीख कर ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक दो बच्चों का पिता और चार भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन

सिकंदराराऊ हाथरस के गांव नगला हरिया निवासी राजकुमार (26) का फिरोजाबाद दीवानी में लड़ाई-झगड़े का मामला चल रहा है। वह दीवानी में तारीख करने के लिए आया था। परिजनों ने बताया कि वह तारीख करने के बाद अवागढ़ के सुराय स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। जैसे ही वह मुस्तफाबाद रोड पर पहुंचा। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस उसे अस्पताल में भर्ती कराती, उससे पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजन ने बताया कि मृतक टैक्सी गाड़ी चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। हादसे के दौरान बाइक पर वह अकेला था। इंस्पेक्टर जसराना का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed