फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ferozabad news protest irrigation department

Firozabad News: नलकूप कार्यालय पर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Wed, 21 May 2025 01:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
ferozabad news protest irrigation department
नलकूप कार्यालय पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : संगठन
फिरोजाबाद। सिंचाई विभाग में विभिन्न संवर्गों के पद समाप्त किए जाने के विरोध में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को कर्मचारियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। हाथों में काली पट्टी बांधकर सरकार के इस निर्णय के विरोध में नारेबाजी की। कहा कि नलकूप एनजीओ के हवाले किए जाने से प्रदेश के किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने कहा कि सरकार के द्वारा पद समाप्त करके बेरोजगारी को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। सिंचाई विभाग के प्रांतीय संयुक्त मंत्री धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि शासन ने यह आदेश 14 मई को जारी किया है। किसान विरोधी इस बिल को वापस नहीं लिया तो कर्मचारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश कुशवाह ने कहा कि किसानों को फसलों की सिंचाई को पानी रोस्टर के अनुरूप दिया जाता है। लेकिन स्वयं सहायता समूह अथवा पंचायत को सौंपे जाने से किसानों का अहित होगा। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह ने कहा कि अन्याय के खिलाफ आंदोलन में हम साथ देने को तैयार हैं। इस दौरान मिनिस्टट्रयल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार, योगेश कुमार, दिनेश कुमार सविता, महेंद्र सिंह, श्रीनिवास, रविकांत, राजू, ललितेश कुमार, अरुण कुमार, राजकुमार, योगेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed