फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ferozabad news lady died

Firozabad News: महिला की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, लगाया हत्या का आरोप

Mon, 25 Mar 2024 02:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
ferozabad news lady died
जसराना। थाना क्षेत्र के गांव डूडी में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत के बाद जहां ससुराली फरार हो गए। वहीं मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगा पुलिस को सूचना दी। रविवार की अलसुबह महिला की मौत की सूचना पर पहुंचे सीओ एवं एसओ ने लोगों को समझाकर शव को पीएम के लिए भेज दिया। वहीं, पिता की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना फरिहा क्षेत्र के गांव पिलख्तर फतेह निवासी राजवीर सिंह ने अपनी पुत्री शीला देवी 25 की शादी थाना जसराना के गांव डूडी निवासी साहब सिंह के पुत्र महेश के साथ की थी। शीला देवी की फंदे पर लटकने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीओ श्यामजीत सिंह एवं एसओ अंजीश कुमार सिंह ने परिजन से पूछताछ की। परिजन ने बताया कि पति के साथ सास-ससुर, देवर, ननद एवं उसकी लड़की दहेज के लिए उसे परेशान करते हुए पिटाई करते थे। शनिवार की सायं को पिटाई करते हुए उसकी हत्या कर दी है।
विज्ञापन

-
महिला की फंदे पर लटकने से मौत हुई है। परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला की दूसरी शादी हुई थी। ससुराली फरार है।
विज्ञापन

श्यामजीत सिंह, सीओ जसराना


महिला की हुई थी दूसरी शादी
जसराना। महेश के साथ महिला शीला देवी की दूसरी शादी हुई थी। पहली शादी पांच वर्ष थाना नारखी क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। जहां विवाद होने पर दोनों के बीच तलाक हो गया। परिजनों ने एक वर्ष पूर्व डूडी निवासी महेश के साथ दूसरी शादी कर दी थी। पहली शादी से महिला पर एक दो वर्ष का पुत्र भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed