फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ferozabad news dead body rail track sushil kumar

Firozabad News: झगड़े के बाद लापता हुए युवक का शव रेलट्रैक पर मिला

Wed, 21 May 2025 01:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
ferozabad news dead body rail track sushil kumar
सिरसागंज। पांच दिन पूर्व गांव जहांगीरपुर में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के बाद एक युवक अचानक ही घर से लापता हो गया। उसकी गुमशुदगी उसकी पत्नी ने सिरसागंज थाने में दर्ज कराई थी। लापता हुए युवक का शव थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत रेलट्रैक पर मिला। मृतक की पत्नी ने हत्या की आशंका जताई है। शिकोहाबाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है।
विज्ञापन


थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर में 16 मई को धर्मेंद्र कुमार और सुशील कुमार के बीच झगड़ा हुआ था। धर्मेंद्र ने सुशील कुमार, अतुल कुमार एवं अजय कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं, दूसरे पक्ष से सुशील की पत्नी गुड्डी देवी ने 19 मई को सिरसागंज में अपने पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। आरोप था कि झगड़ के बाद से पति लापता है। युवक का शव शिकोहाबाद क्षेत्र में रेलट्रैक के खम्भा संख्या 1209 के समीप पड़ा मिला। शव को शिकोहाबाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया है। इंस्पेक्टर शिकोहाबाद ने बताया कि मामले में अभी तक थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed