{"_id":"6085ad5b8ebc3e82aa0eb9ef","slug":"fellows-gathered-in-the-mandis-social-distance-and-telegraphs-firozabad-news-agr489866569","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडियों में उमड़ा रेला, सामाजिक दूरी तार-तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडियों में उमड़ा रेला, सामाजिक दूरी तार-तार
विज्ञापन
कोटला रोड स्थित गल्ला मंडी से पंचायत चुनाव के लिए रवाना होती पोलिंग पार्टियां अपनी ड्यूटी चढ़वा?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान सामाजिक दूरी तार-तार हो गई। डिकोडिंग स्लिप लेने के लिए आपाधापी की स्थिति रही। पीठासीन अधिकारी बैग लेने के साथ-साथ मतपत्र एवं मतपेटिका को लेने के लिए कतार में एक-दूसरे से सटे नजर आए।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए फिरोजाबाद की कोटला रोड नवीन मंडी स्थल के साथ-साथ शिकोहाबाद, सिरसागंज, जसराना एवं टूंडला मंडी प्रांगण से रविवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी होनी थी। सुबह आठ बजे से कर्मचारियों की भीड़ आनी शुरू हो गई।
सुबह ग्यारह बजते-बजते कोटला रोड मंडी प्रांगण में काउंटरों पर भीड़ लग गई। नारखी एवं फिरोजाबाद ब्लॉक के विभिन्न बूथों पर जाने वाले कर्मचारी डिकोडिंग स्लिप के साथ-साथ पीठासीन अधिकारी अपने बैग, मतपेटिका के साथ मतपत्रों को संभालने में जुटे नजर आए। मतपत्रों को मिलने के बाद पीठासीन अधिकारी उनकी काउंटिंग कर अपनी मुहर लगाने का काम पंडाल में कर रहे थे।
विज्ञापन
इसमें मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय उनका सहयोग करते नजर आए। मतपत्रों की काउंटिंग किए जाने के साथ उन्हें संभालकर अलग-अलग रखने के साथ दो-दो मतपेटिकाओं को लटकाकर वाहन तक जा रहे थे।
एक दूसरे को खोजती दिखाई दी पोलिंग पार्टियां
फिरोजाबाद। मंडी प्रांगण का अजीब नजारा था कहीं पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम मतदान अधिकारी मिल गए लेकिन पीटू पर तैनात महिला कर्मचारी के नहीं मिलने के कारण पोलिंग पार्टी की रवानगी नहीं हो पा रही थी। वहीं कुछ कर्मचारी पीठासीन अधिकारी को खोजते नजर आए। कई बार माइक से भी एनाउंसमेंट कराया गया।
सेक्टर मजिस्ट्रेट खोजते दिखे पोलिंग टीमें
फिरोजाबाद। मतदान टोली को सकुशल बूथ तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सेक्टर मजिस्ट्रेट को सौंपे जाने के कारण अधिकांश सेक्टर मजिस्ट्रेट अपनी पोलिंग पार्टी को पूरा कर गाड़ी में बैठाने की कवायद में जुटे नजर आए। इसके साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट पोलिंग पार्टियों के मोबाइल नंबर भी एकत्रित कर रहे थे।