{"_id":"6268371c6d9de90df624c07f","slug":"fell-in-love-with-pubg-a-teenager-brought-from-west-bengal-firozabad-news-agr5314987111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पबजी से हुआ प्यार, पश्चिम बंगाल से ले आया किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पबजी से हुआ प्यार, पश्चिम बंगाल से ले आया किशोरी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नई बस्ती पत्थर वाली गली निवासी एक युवक की दोस्ती पबजी खेलने के दौरान पश्चिम बंगाल की रहने वाली किशोरी से हो गई। यह दोस्ती प्यार में बदली और युवक किशोरी को 26 मार्च को वहां से फिरोजाबाद ले आया। किशोरी के परिजन ने पश्चिम बंगाल के जिला मितनापुर के महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पश्चिम बंगाल की पुलिस ने मोहल्ला नई बस्ती पत्थर वाली गली में दबिश देकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया है। पुलिस दोनों को पश्चिम बंगाल ले गई है।
दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती पत्थर वाली गली निवासी रिहान पबजी खेलता था। उसकी दोस्ती पश्चिम बंगाल के जिला मितनापुर निवासी एक किशोरी से हो गई। यह दोस्ती प्यार में बदल गई। 26 मार्च को युवक रिहान पश्चिम बंगाल से किशोरी को बहला फुसलाकर भगा लाया। किशोरी के गायब होने पर परिजन ने मितनापुर के महिला थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया।
सोमवार रात पश्विम बंगाल से महिला उपनिरीक्षक सुलता और एएसआई चंदन संमत दक्षिण थाना पहुंचे। पुलिस को मामले से अवगत कराने के साथ ही स्थानीय पुलिस के साथ आरोपी रिहान के घर पत्थर वाली गली में दबिश देकर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए युवक को पुलिस अपने साथ पश्चिम बंगाल ले गई। महिला उपनिरीक्षक सुलता ने बताया कि आरोपी रिहान की किशोरी से दोस्ती पबजी खेलने के दौरान हुई थी। किशोरी को बरामद कर लिया गया है।