फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fed up with domestic disputes, married woman commits suicide

Firozabad News: घरेलू कलह से तंग आकर विवाहिता ने लगाया फंदा

Wed, 16 Oct 2024 01:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 16 Oct 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Fed up with domestic disputes, married woman commits suicide
शिकोहाबाद। घरेलू कलह से तंग आकर विवाहिता ने घर के बाहर बने शिव मंदिर में साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। पति ने किसी तरह फंदा काटकर शव को उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भिजवा दिया।
विज्ञापन

गांव भांडरी निवासी उषा देवी (30) का मायका गांव गढ़िया भदौल थाना बरनाहल जनपद मैनपुरी में है। वह गांव भांडरी में अपने पति रवि यादव के साथ रहती थीं। मंगलवार को किसी बात को लेकर दंपती के बीच विवाद हो गया था। इस बीच पति ने डायल-112 पर फोन करके पुलिस को भी सूचित किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने भी मौके पर आकर दोनों को समझाया। कुछ ही देर बाद विवाहिता ने घर के बाहर बने हुए शिव मंदिर में जाकर अपनी साड़ी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना की जानकारी जब परिजन को हुई तो परिवार में मातम छा गया।
चीख-पुकार की आवाज सुनकर पति भी बाहर आ गया। जिसने फंदा काटकर शव को फंदे से नीचे उतारा। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भिजवा दिया। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए मृतका के पति रवि एवं रवि के भाई को हिरासत में लिया है।
जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि घरेलू कलह घटना में सामने आया है। अभी मामले में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed