फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fearing police action were not kin to lodge a complaint

पुलिस कार्रवाई के डर से रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं पहुंचे परिजन 

Fri, 01 Jul 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 01 Jul 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Fearing police action were not kin to lodge a complaint
नगला खंगर में बवाल के बाद पहुंचे सपा नेता
नगला खंगर के विकास बाजार में गुरुवार को दुर्घटना और बवाल के दूसरे दिन खामोशी रही। पुलिस की कार्रवाई के डर से सहमे मृत बालक के परिजन शुक्रवार को अभियोग दर्ज कराने नहीं पहुंचे। थानाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस ने अपनी ओर से प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

बता दें कि गुरुवार को नगला खंगर के विकास बाजार में मानधाता स्कूल की बस से दुर्घटना में मड़वा निवासी शेर सिंह के पुत्र उमाकांत की मौत हो गई थी। पुलिस शव को तत्काल उठाकर अस्पताल ले गई थी। पुलिस के व्यवहार से आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने के बाहर उत्पात किया। इस दौरान पथराव और फायरिंग भी की गई। मामले में थाना पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए हैं। थाने पर बवाल के मामले में चार नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है। वहीं दूसरी ओर गाड़ी चालक की तहरीर पर अभियोग दर्ज किया। हालांकि बालक के मृत होने के बाद भी कोई अभियोग दर्ज नहीं किया गया। इधर, थानाध्यक्ष का कहना है कि परिवार की ओर कोई तहरीर नहीं आई। इस कारण प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल समरेश का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। इधर, जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद गांव में शांति है। देर शाम पुलिस ने बवाल के दौरान हिरासत में लिए लोगों को छोड़ दिया।
विज्ञापन


वीडियो रिकार्डिंग से होगी जांच 
सिरसागंज (ब्यूरो)। नगला खंगर में बवाल की जांच पुलिस वीडियो रिकार्डिंग के आधार पर करेगी। पुलिस ने दंगा करने वालों को चिह्नित कर लिया है। थानाध्यक्ष ने कहा नगला खंगर में बालू के अवैध खनन का काम करने वालों पर शिकंजा कसा है। उनका काम बंद हो गया है। उन्हीं ने लोगों को उकसाने का काम किया है। इनके खिलाफ शीघ्र कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा नेताओं के हस्तक्षेप पर हुआ घायलों का मेडिकल 
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। नगला खंगर में बवाल के दौरान घायल मृत बालक उमाकांत की मां ओमवती पत्नी शेर सिंह के अलावा रामकैलाश पुत्र हरिश्चंद्र, हरिओम पुत्र राजेंद्र,शमशेर पुत्र श्रीनाथ, उर्मिला पत्नी उदयवीर व प्रियंका पत्नी श्याम सिंह का मेडिकल कराने ग्राम प्रधान थाने पर मेडीकल को पत्र बनवाने गए थे। आरोप है कि थाना पुलिस ने कोई पत्र देने से ही इंकार कर दिया। जानकारी होने पर सपा जिलाध्यक्ष अमोल यादव, एमएलसी डा. दिलीप यादव, विधायक ओमप्रकाश वर्मा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सीएमएस डा.अजय शुक्ला से बात की। सपा नेताओं के हस्तक्षेप के बाद सभी के मेडिकल कराए जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed