फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fault occurred in the power plant, supply to more than 25 localities stopped

Firozabad News: बिजलीघर में हुआ फॉल्ट, 25 से ज्यादा मोहल्लों की सप्लाई ठप

Tue, 18 Jun 2024 12:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 18 Jun 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Fault occurred in the power plant, supply to more than 25 localities stopped
बिजलीघर में हुआ फॉल्ट, 25 से ज्यादा मोहल्लों की सप्लाई ठप
विज्ञापन

- बिजली नहीं होने से लोग गर्मी से हुए बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। उमस भरी गर्मी में बिजली भी लोगों की परीक्षा ले रही है। सोमवार को तड़के सुबह चार बजे 220 आसफाबाद बिजली घर के यार्ड में 33केवी लेबर कॉलोनी फीडर का ब्रेकर पोल पर लगा इंसुलेटर खराब हो गई। इस कारण तीन फीडर की बिजली सप्लाई ठप हो गई। बिजली जाने से 25 से ज्यादा मोहल्लों में विद्युत संकट हो गया। एसी, कूलर बंद होने से लोगों की नींद उड़ गई।

आसफाबाद बिजली घर पर सोमवार को सुबह चार बजे अचानक तेज फॉल्ट हुआ। इस कारण 33केवी लेबर कॉलोनी फीडर के पोल पर लगा इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण लेबर कॉलोनी, रामनगर और न्यू रामनगर फीडर की सप्लाई बंद हो गई। विद्युत विभाग की टीमें फॉल्ट को ठीक करने में जुट गईं। इस कारण सुबह डीएम काम्पलेक्स की सप्लाई को भी सुरक्षा की दृष्टि से बंद करना पड़ा। विद्युत सप्लाई बंद होते ही कूलर, एसी बंद हुए। वैसे ही लोगों की नींद खुल गई। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। जेई जितेंद्र कुमार ने बताया कि आसफाबाद पर फॉल्ट हुआ था। इस कारण सप्लाई बंद हो गई थी। दो घंटे के बाद सप्लाई को सुचारू करा दिया गया। वहीं जलेसर रोड स्थित मोहल्लों में भी रविवार रात कई घंटे तक विद्युत सप्लाई बाधित रही। लोग विद्युत विभाग के अधिकारियों को फोन करते रहे, लेकिन किसी को भी उचित जवाब नहीं मिला। करीब तीन घंटे बाद विद्युत सप्लाई आने के बाद दस मिनट बाद फिर से बंद हो गई। हालांकि 20 मिनट बाद बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed