{"_id":"67f3f0fd0c0e0ad9df053247","slug":"father-shot-his-son-in-front-of-mother-2025-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बेटे को मारी गोली...मां को गाली देने पर भिड़ गया युवक, समझाने पर पिता ने बहा दिया खून; अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बेटे को मारी गोली...मां को गाली देने पर भिड़ गया युवक, समझाने पर पिता ने बहा दिया खून; अस्पताल में भर्ती
Mon, 07 Apr 2025 09:06 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 07 Apr 2025 09:06 PM IST
सार
मां से अभद्रता होते देख बेटा खुद को नहीं रोक सका। पिता को समझाने का प्रयास किया। इस पर पिता अपना आपा खो बैठा। तमंचा निकालकर बेटे पर फायर कर दिया। युवक के कंध में गोली लगी।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के जसराना में मां को गाली देने से रोकना एक पुत्र को भारी पड़ गया। गुस्से में आकर पिता ने ही तमंचे से अपने पुत्र पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में परिजन युवक को कोतवाली लेकर पहुंचे। युवक को आगरा में उपचार चल रहा है। घटना के बाद से पिता फरार चल रहा है।
विज्ञापन
थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला हरीसिंह निवासी सूरजपाल रविवार की रात्रि 10 बजे अपनी पत्नी दर्शन देवी के साथ झगड़ा कर रहा था। इस दौरान अपनी के साथ अभद्र व्यवहार करने के साथ ही गाली-गलौज कर रहा था। उनका पुत्र पुष्पेंद्र मौके पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुष्पेंद्र ने अपने पिता को पहले समझाने का प्रयास किया। पिता पर इसका कोई फर्क नहीं पडा। इसी बीच पुष्पेंद्र और सूरजपाल के बीच विवाद हो गया। पुत्र द्वारा विरोध करने पर सूरजपाल आग बबूला हो गया। शराब के नशे में सूरजपाल ने तमंचा निकाल लिया। जब तक परिजन उसे रोक पाते उसने फायर कर दिया।
गोली पुष्पेंद्र के कंधे में लगी। गोली लगने से पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। गोली लगते ही सूरजपाल मौके से फरार हो गया। वहीं परिजन में चीख पुकार मच गई। परिजन घायलावस्था में युवक को कोतवाली लेकर आए। पुलिस ने युवक को उपचार के लिए सीएचसी भेजा।
हालत गंभीर होने पर युवक को पहले शिकोहाबाद एवं बाद में फिरोजाबाद रेफर कर दिया। पुलिस ने कहा युवक का आगरा में उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने बताया घायलावस्था में युवक को परिजन कोतवाली लेकर आए थे। उपचार के लिए भेजा गया है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।