फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Father of the Nation's statue damaged, police investigating

Firozabad News: राष्ट्रपिता की प्रतिमा की क्षतिग्रस्त, पुलिस कर रही जांच

Fri, 05 Jul 2024 01:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 05 Jul 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Father of the Nation's statue damaged, police investigating
फिरोजाबाद। गांव नैपई में बुधवार रात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे कुछ लोगों की नजर पड़ी तो भीड़ जुट गई। कुछ लोग प्रतिमा को पहले से क्षतिग्रस्त बता रहे थे, जबकि कुछ लोग अराजकतत्वों को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नैपई गांव के बाहर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तीन फीट ऊंची सीमेंट की प्रतिमा लगी है। सुबह खेतों की तरफ जा रहे ग्रामीणों की नजर प्रतिमा पर पड़ी जो कई जगह क्षतिग्रस्त थी। भीड़ जुटने और हंगामे की सूचना पर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच। उन्होंने भीड़ को दूसरी प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया। इसके लिए आगरा और शिकोहाबाद में मूर्तिकारों से संपर्क किया लेकिन प्रतिमा नहीं मिल सकी। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रतिमा बनवाने के लिए आर्डर दे दिया गया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि गांधी जी की प्रतिमा काफी पुरानी थी। आशंका है कि रात में वर्षा के दौरान यह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed