फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Father dies, son injured after bike collides with divider

Firozabad News: डिवाइडर से बाइक टकराने से पिता की मौत

Mon, 03 Feb 2025 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 03 Feb 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Father dies, son injured after bike collides with divider
आगरा के ध्यानार्थ।
विज्ञापन

फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र में बाइक सवार पिता पुत्र की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पिता की मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जबकि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना एत्मादपुर आगरा के भगूपुर निवासी अवधेश कुमार (60) अपने बेटे मयंक सिकरवार (32) के साथ बाइक द्वारा फिरोजाबाद किसी काम से आए थे। वह दोनों शाम को वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे। अभी जैसे ही वह थाना नारखी क्षेत्र के बैंदी की पुलिया के समीप पहुंचे, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराकर पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे पहले कि पुलिस घायल पिता को अस्पताल ले जाती उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार शर्मा का कहना है कि तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई। जबकि बेटा घायल हुआ है। तहरीर प्राप्त होने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पिता पुत्र दोनों फिरोजाबाद से वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed