{"_id":"67f7de3ceb9e2b0dff034277","slug":"father-dies-of-electric-shock-in-front-of-his-son-2025-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पानी पी रहे पिता को लगा करंट, बचाने गया पुत्र भी झुलसा, शोर मचाने पर जुट गई भीड़; अस्पताल में एक की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पानी पी रहे पिता को लगा करंट, बचाने गया पुत्र भी झुलसा, शोर मचाने पर जुट गई भीड़; अस्पताल में एक की माैत
Thu, 10 Apr 2025 08:35 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 10 Apr 2025 08:35 PM IST
सार
पानी पी रहा युवक करंट की चपेट में आ गया। पिता को बचाने में बेटा भी झुलस गया। पिता की माैत हो गई, बेटे की हालत गंभीर है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिकोहाबाद में पानी पी रहे किसान को ट्रांसफॉर्मर से करंट लग गया। पिता को करंट लगा देख बचाने आए पुत्र भी उसकी चपेट में आ गया। पिता-पुत्र को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद में भर्ती कराया गया है। जहां पिता ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुत्र का उपचार जारी है।
विज्ञापन
थाना नगला खंगर क्षेत्र के अंतर्गत गांव सलेमपुर-करखा निवासी लोकेन्द्र (56) बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे करीब थाना नसीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव नानेमऊ चौराहे के समीप आया था। वह पुलिया के पास पानी पी रहा था। जहां लगे हुए ट्रांसफॉर्मर से अरि्थंग का तार भी लगा हुआ था। पानी पीने के दौरान अचानक अरि्थंग के तार में करंट आ गया। इससे लोकेन्द्र को करंट लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता को करंट लगा देख पुत्र अमन (22) पिता को बचाने का प्रयास करने लगा। इस प्रयास में वह भी करंट की चपेट में गया। पिता-पुत्र के झुलसने से ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना नसीरपुर पुलिस भी आ गई। उसने करंट से झुलसे पिता-पुत्र को मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया।
लोकेन्द्र ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुत्र का उपचार जारी है। इंस्पेक्टर नसीरपुर ने बताया कि लोकेन्द्र की मृत्यु हो चुकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के शिकायत करने के बावजूद विद्युत अधिकारियों ने इस तार को सही करने की जहमत नहीं उठाई।