फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Father died while son condition is critical after being hit by speeding vehicle in Firozabad

Firozabad: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पिता की मौत, पुत्र की हालत नाजुक; नगला गजू के पास हुआ हादसा

Tue, 16 Jan 2024 07:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Jan 2024 07:08 PM IST
सार

फिरोजाबाद में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पिता की मौत हो गई। जबकि पुत्र की हालत नाजुक है। नगला गजू के पास हादसा हुआ। 

विज्ञापन
Father died while son condition is critical after being hit by speeding vehicle in Firozabad
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत हो गई। जबकि, पुत्र की हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंचे परिजन ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की मौत की खबर से परिजन के बीच कोहराम मच गया। पुलिस कोहरे के कारण हादसा होने का अनुमान लगा रही है।

विज्ञापन


हादसा एका थाना क्षेत्र में नगला गजू के पास हुआ। एका कस्बा निवासी राजाराम भारती (45) अपने पुत्र विक्की के साथ सोमवार को बाइक से आगरा गया था। आगरा से वापस आते समय नगला गजू के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों बुरी तरह घायल हो गए। घटना की जानकारी पर परिजन और पुलिस मौके पर आ गए। परिजन आनन-फानन में दोनों को निजी वाहन से आगरा ले गए। जहां उपचार के दौरान राजाराम की मौत हो गई। 
विज्ञापन


परिजन ने आगरा में ही पुलिस को सूचना देने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया है। विक्की की हालत गंभीर होने पर उसका उपचार आगरा में जारी है। मंगलवार देर शाम परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो महिलाएं रोने-बिलखने लगीं। थाना प्रभारी शिवभान राजावत ने बताया कि सड़क हादसे में दो लोग घायल हुए थे। परिजन दोनों को आगरा ले गए थे। दूसरे बेटे आकाश ने बताया कि पिता राजाराम की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed