{"_id":"680bdb29fec679d8ca030637","slug":"farmers-raised-slogans-in-protest-against-consolidation-of-holdings-at-the-tehsil-firozabad-news-c-169-1-sagr1030-147124-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: चकबंदी के विरोध में तहसील पर किसानों ने की जमकर नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: चकबंदी के विरोध में तहसील पर किसानों ने की जमकर नारेबाजी
Sat, 26 Apr 2025 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
सिरसागंज तहसील पर चकबंदी के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण
सिरसागंज। सिरसागंज तहसील के ग्राम पंचायत मई गदोखर में पिछले कई वर्ष से चल रही चकबंदी का स्थानीय किसान काफी दिनो विरोध करते चले आ रहे है। किसानों का आरोप है कि चकबंदी से संबंधित अधिकारियों द्वारा चकबंदी के दौरान किसानो का शोषण किया जा रहा है।
सिरसागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम मई गदोखर में किसानों के कीमती चक इधर से उधर किये जाने और चकबंदी अधिकारियों पर मनमानी करते हुऐ किसानों की कोई बात न सुनने का आरोप लगाते हुए चकबंदी का विरोध करते हुऐ किसानों ने तहसील की घेराबंदी की। किसानों ने बताया कि पूर्व में किसानों एवं विभिन्न किसान संगठनों द्वारा चकबंदी को निरस्त कराने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एवं जिलाधिकारी फिरोजाबाद को प्रार्थना पत्र के माध्यम से भी अवगत कराया गया है। लेकिन चकबंदी प्रक्रिया को निरस्त नही किया गया । शुक्रवार को ग्राम पंचायत मई गदोखर के तमाम ग्रामीण उपजिलाधिकारी सिरसागंज से वार्ता करने पहुंचे। उपजिलाधिकारी सिरसागंज ने किसानों की समस्या को सुना। समाधान की बात कही।
फोटो