फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Farmers became worry-free due to the decision of stubble

पराली प फैसले से किसान हुए चिंतामुक्त

Sun, 28 Nov 2021 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers became worry-free due to the decision of stubble
फिरोजाबाद। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पराली जलाने को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया है। ऐसे में अब जसराना, एका, सिरसागंज क्षेत्र के धान उत्पादक किसानों को जुर्माने से राहत मिलेगी। इससे पूर्व पराली जलाने पर कृषि विभाग के साथ-साथ ग्रामीण अंचल में विरोधियों द्वारा शिकायत किए जाने से किसानों पर जुर्माना वसूला जाता था।
विज्ञापन

टीटीजेड में शामिल होने के कारण फिरोजाबाद में एनजीटी द्वारा शिकंजा कसा जाता है। हालांकि जिले में पिछले वर्ष पराली जलाने वाले 40 से अधिक किसानों के खिलाफ जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई थी। कुछ किसानों के खिलाफ मुकदमे भी दायर किए गए थे। हालांकि प्रदेश सरकार की ओर से दर्ज मामलों को निरस्त किए जाने के आदेश दे दिए थे। इस बार भी जिले के धान उत्पादक किसानों को चिंता सता रही थी कि यदि पराली जलाई तो उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई हो सकती है। हालांकि अब केंद्र सरकार ने पराली जलाने को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया है।
विज्ञापन

क्या बोले किसान नेता.....
-किसानों को पराली जलाने को अपराध की श्रेणी से मुक्त रखने के केंद्रीय मंत्री के फैसले का हम स्वागत करते हैं। किसानों के हित में और कदम सरकार को उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजुकमार सिंह राष्ट्रीय महासचिव भाकियू भानु
- केंद्र सरकार के फैसले का फिरोजाबाद जिले के साथ पूरे देश के किसानों को लाभ मिलेगा हम सरकार के फैसले का स्वागत करते है। किसानों से अपील है कि वे भी पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए पराली न जलाएं।
जीत कमल सोलंकी राष्ट्रीय सचिव भाकियू भानु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed