फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Farmers asked for adequate water supply for irrigation

किसानों ने मांगी सिंचाई के लिये पर्याप्त जलापूर्ति

Tue, 08 Feb 2022 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers asked for adequate water supply for irrigation
राज्यपाल के नाम ज्ञापन देने पहुंचा किसान का प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। किसानों ने सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था करने की मांग की है। इस संबंध में राज्यपाल नाम एक ज्ञापन एडीएम को दिया है। किसानों का कहना है कि टूंडला, नारखी, हाथवंत एवं फिरोजाबाद ब्लॉक के गांवों में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। किसानों ने हाथरस से फिरोजाबाद माइनर के अलावा बरहन माइनर एवं पिलख्तर माइनर में पानी की सप्लाई सुचारु की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल अपर जिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह से मिला। राज्यपाल के नाम सौंपे 14 सूची मांगपत्र में प्रतिनिधिमंडल ने सिंचाई की समस्या को प्रमुखता से उठाया है। टूंडला, नारखी, फिरोजाबाद एवं हाथवंत ब्लॉक क्षेत्र में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की सप्लाई नहीं मिलने की शिकायत की है। हाथरस माइनर से जुड़े फिरोजाबाद, बरहन और पिलख्तर माइनरों में पानी की आपूर्ति सुचारु की जाए।
विज्ञापन

हाथरस से फिरोजाबाद तक बने समांतर बने माइनर को दोबारा से चालू किया जाए। यमुना नदी से सटे फरौल नगरिया में चेक डैम बनाने की मांग की है। राजमल सहित अन्य ग्राम पंचायतों में खारे पानी की समस्या के निदान की भी मांग उठाई है। इस दौरान संतोष कुमार कुशवाहा, रीना कुशवाहा, अवधेश यादव, रमेश कुमार, साहब सिंह, पुत्तू सिंह, अनवर सिंह यादव भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed