{"_id":"68a32cf9670593e65006a9c3","slug":"farmers-are-angry-due-to-less-water-being-released-in-rajwaha-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-154472-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रजवहा में पानी कम छोड़े जाने से किसानों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रजवहा में पानी कम छोड़े जाने से किसानों में आक्रोश
Mon, 18 Aug 2025 07:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 18 Aug 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
रजबहा में पानी छोड़ने की मांग के लिए प्रदर्शन करते किसान।
सिंचाई विभाग के कार्यालय पर नारेबाजी की
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। ऊबटी रजवहा में पानी न आने से परेशान किसानों ने सिंचाई विभाग कार्यालय पर नारेबाजी की। किसानों ने अधिशासी अभियंता से रजवहा में पानी छोड़ने की मांग की। अधिशाषी अभियंता ने किसानों की समस्या को देखते हुए नहर में अधिक पानी छोड़ने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है।
भोगनीपुर लोअर गंगा नहर से ऊबटी रजवहा के साथ ही 5 माइनर निकलकर अलग-अलग क्षेत्र के किसानों की सिंचाई में योगदान देती है, लेकिन कुछ समय से ऊबटी रजवहा में पानी कम आने से किसानों की धान की फसलें सूख रही हैं। कई किसानों की फसल सूखकर नष्ट हो गई है। ऐसे में रजवहा से जुड़े किसानों ने स्टेशन के पास स्थित सिंचाई विभाग में अधिक पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान किसान रामशरण, प्रमोद कुमार ने कहा कि अगर रजवहा में पानी नहीं आया तो उनकी फसलें चौपट हो जाएगी। बारिश के चलते नहर में सिल्ट आ रही है। जिससे पानी की मात्रा कम आ रही है। जिससे रजवहा में पानी नहीं पहुंच रहा है। सिचाई विभाग अधिशाषी अभियंता सुनील कुमार ने किसानों की समस्या को सुनकर उन्हें जल्द से जल्द रजवहा में पानी देने का आश्वासन दिया। इस बारे में सहायक अभियंता डीपी मित्तल ने उच्चाधिकारियों को एक पत्र लिखकर नहर में 1800 क्यूसेक पानी छोड़ने की गुहार लगाई है। जिससे किसानों की फसलों को सूखने से बचाया जा सके।