फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Farmer riding bike died in road accident in Firozabad

Firozabad: बाइक सवार किसान की सड़क हादसे में मौत, जिला कारागार के पास हाईवे पर हुआ हादसा

Tue, 02 Apr 2024 11:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 Apr 2024 11:53 PM IST
सार

बाइक सवार किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। जिला कारागार के पास हाईवे पर हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Farmer riding bike died in road accident in Firozabad
demo pic

विस्तार

सुहागनगरी फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र में बाइक से मौसी के घर जा रहे आगरा के युवक की डीसीएम की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल आ गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


आगरा के खंदौली निवासी कुलदीप (25) खेती करने के साथ मेहनत मजदूरी कर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। वह बाइक द्वारा किसी काम से अपनी मौसी के घर शिकोहाबाद जा रहा था। जैसे ही वह नए हाईवे पर जिला कारागार के समीप पहुंचा, तभी पीछे से एक डीसीएम ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक डीसीएम छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन

तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसे आनन-फानन में सरकारी टॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी संबंधित थाने को दी। जहां से जानकारी के बाद परिजन को घटना की जानकारी हुई। जानकारी होती ही परिजन फिरोजाबाद के अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए पंचनामा भरने के बाद सभी को थाने भेज दिया। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed