{"_id":"682e19e77c47a8a1c30e5e10","slug":"farmer-leaders-staged-a-sit-in-protest-against-power-cuts-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-148755-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: विद्युत कटौती के विरोध में किसान नेताओं ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: विद्युत कटौती के विरोध में किसान नेताओं ने दिया धरना
Wed, 21 May 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 21 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
सहजलपुर फीडर पर विद्युत कटौती के लिए धरना देते किसान नेता। संगठन
शिकोहाबाद। भीषण गर्मी के मौसम में विद्युत संकट लगातार गहराता जा रहा है। इस समस्या के विरोध में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने सहजलपुर फीडर पर जमकर हंगामा किया। किसान नेताओं के विरोध प्रदर्शन के दौरान तालाबंदी का भी प्रयास किया। पुलिस के समझाने पर वह मान गए।
विद्युत कटौती की इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के मंडल प्रभारी पुष्पेन्द्र यादव के नेतृत्व में किसानों ने सहजलपुर फीडर पर धरना दिया। उन्होंने विद्युत अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों के हंगामे की खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। उन्होंने फीडर पर तालाबंदी करने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि माधोगंज फीडर के हालात बहुत खराब हो चुके हैं। नई केबल बिछाए जाने के बाद कटौती की समस्या का समाधान हो जाएगा। बावजूद इसके हालत जस के तस बनी हुई है। किसानों के हंगामा को देखकर एक्सईएन अतीश आनंद मौके पर पहुंचे। जहां किसानों ने उन्हें दस सूत्री ज्ञापन सौंपा। धरना देने वालों में विनीत कुमार यादव, मोहित यादव, अंकुर यादव, अजय शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह, आकाश यादव, ब्रजमोहन, करन यादव, रजनीश, मंजीत सिंह मौजूद रहे।