{"_id":"6a7b614c50d3bf5dd7033844","slug":"farmer-dies-under-suspicious-circumstances-in-jasrana-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-181964-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जसराना में किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जसराना में किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
Tue, 11 Aug 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना जसराना क्षेत्र के ग्राम नगला शादी निवासी एक किसान की मंगलवार को उपचार के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। किसान का अपने बड़े भाई से लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। परिजन ने पुलिस पर सांठगांठ कर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने बीमारी के कारण मौत होने की बात कही है।
नगला शादी निवासी उत्तम लोधी उर्फ उपेश (40) पेशे से किसान थे। मंगलवार को आगरा के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
मृतक के चचेरे भाई उत्तम ने आरोप लगाया कि उपेश का अपने बड़े भाई से नवंबर 2025 से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते फरवरी माह में बड़े भाई और उनके परिजनों ने खेत पर उपेश के साथ मारपीट की थी। परिजनों का आरोप है कि बड़े भाई ने पुलिस से साठगांठ कर उपेश के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया और पुलिस से भी उसकी मारपीट कराई। जेल से छूटकर आने के अगले ही दिन उपेश को हार्ट अटैक आ गया था, जिसके बाद से उसका आगरा के निजी अस्पताल में लगातार इलाज चल रहा था। थाना प्रभारी जसराना भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि किसान की मौत बीमारी से हुई है। परिजनों द्वारा लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर और स्थिति साफ हो जाएगी।