{"_id":"6883930b6255e11dc90fd55f","slug":"farmer-dies-due-to-electric-shock-while-repairing-fan-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-153004-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पंखा ठीक करते समय करंट लगने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पंखा ठीक करते समय करंट लगने से किसान की मौत
Fri, 25 Jul 2025 07:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 25 Jul 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
खैरगढ़। थाना खैरगढ़ क्षेत्र में एक किसान की पंखा ठीक करते समय करंट लगने से मौत हो गई। परिजन ने उन्हें बेसुध हालत में जमीन पर पड़ा देखा तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजन ने शव को घर ले गए।
गांव दरगपुर निवासी रघुवंशी उर्फ रग्घू (45) खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार को घर में अचानक पंखा चलते-चलते बंद पड़ गया था। तभी रग्घू पंखे को ठीक करने लगे। अचानक पंखे में करंट दौड़ने से किसान उसकी चपेट में आकर बेसुध होकर जमीन पर गिर गए। परिजन आनन-फानन में किसान के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंच गए। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद किसान को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। संवाद