फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   farmer died and two people injured after being hit by bike while crossing road in Firozabad

Firozabad: सड़क पार करते समय बाइक ने किसान को मारी टक्कर, तोड़ दिया दम; दो लोग घायल

Tue, 11 Jun 2024 07:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Jun 2024 07:00 PM IST
सार

सड़क पार करते समय बाइक ने किसान को टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
farmer died and two people injured after being hit by bike while crossing road in Firozabad
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सड़क पार कर रहे किसान को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घटना में तीन लोग घायल हो गए। बाइक सवारों का फिरोजाबाद में उपचार चल रहा है। अस्पचाल ले जाते समय किसान ने आगरा में दम तोड़ दिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


मामला नसीरपुर थाना क्षेत्र के बाकलपुर गांव का है। गांव निवासी किसान राकेश (46) किसी काम से मंगलवार दोपहर 12 बजे करीब सड़क पार करके कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अंकित एवं संदीप निवासीगण महुआ साला थाना खेड़ा आगरा तेजगति से बाइक लेकर आ रहे थे। 
विज्ञापन


तेज रफ्तार बाइक ने किसान राकेश को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण बाइक भी अनियंत्रित होकर फिसल गई। घटना में किसान समेत दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। जिन्होंने तत्काल ही 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां हालत नाजुक होने पर बाइक सवारों को फिरोजाबाद एवं किसान को आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां किसान ने उपचार के लिए जाने के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन शव को लेकर थाना नसीरपुर जा पहुंचे। जहां से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed