{"_id":"65f9da2bbf853a2fb50cdaaf","slug":"farmer-beaten-in-sp-mlas-cold-storage-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-120649-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सपा विधायक के शीतगृह में किसान को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सपा विधायक के शीतगृह में किसान को पीटा
Wed, 20 Mar 2024 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। मक्खनपुर के एक शीतगृह में मंगलवार को वारदाना वापस करने के दौरान एक किसान व कोल्ड के मुनीम में रुपये को लेकर विवाद हो गया। हाथापाई में किसान का सिर फट गया। कोल्ड सिरसागंज के सपा विधायक का बताया गया है।
थाना मक्खनपुर क्षेत्र के अंतर्गत जाफराबाद निवासी आशाराम 15 मार्च को 400 पैकेट वारदाना ले गए थे। किसी कारण से किसान आशाराम ने अपने आलू खेत पर ही बेच दिए। किसान का आरोप है कि जब वह शीतगृह पर वारदाना का पैकेट वापस करने पहुंचे, तो उसके साथ गाली-गलौज एवं पिटाई की गई। इससे किसान का सिर फट गया। किसान का कहना है कि उसकी पिटाई विधायक के बेटे शिवांशू उर्फ कंहैया व मुनीम ने की है। जबकि शीतगृह के मुनीम का आरोप है कि किसान से वारदाना के 20 हजार रुपये मांगे थे। महज झड़प हुई थी। किसान रुपये वापस करने को तैयार नहीं था।
हाथापाई के दौरान हाथ में पहना हुआ कड़ा किसान के लग गया है, मेरे साथ अन्य कोई भी नहीं था। किसान राजनीति के तहत विधायक के पुत्र के साथ होने का गलत आरोप लगा रहा है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि इस घटना के संबंध में हमारे पास अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
-- --
किसान और मुनीम के बीच विवाद हुआ था। मेरे बेटे का इस घटना से कोई संबंध नहीं है। शीतगृह मेरा है, इसलिए बेटे का नाम बीच में बिना वजह घसीटा जा रहा है। बेटा मौके पर भी नहीं था। सर्वेश यादव, विधायक सपा सिरसागंज