{"_id":"68793e334448a5c5950a0f3a","slug":"farewell-to-the-black-board-studies-will-be-done-using-green-and-white-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-152480-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ब्लैक बोर्ड की विदाई, ग्रीन और व्हाइट से होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ब्लैक बोर्ड की विदाई, ग्रीन और व्हाइट से होगी पढ़ाई
Thu, 17 Jul 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने की दिशा में अहम पहल की जा रही है। अब इन स्कूलों में पारंपरिक ब्लैक बोर्ड के स्थान पर व्हाइट और ग्रीन बोर्ड लगाए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई में सहूलियत मिलेगी और आंखों पर भी कम दबाव पड़ेगा।
बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिले में लगभग 1640 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हो रहे हैं। शासन ने पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से अब प्रत्येक विद्यालय में एक दीवार पर कंपोजिट ग्रांट के उपयोग की विस्तृत जानकारी अंकित करने का निर्देश दिया है। इस पहल से न केवल विभागीय अधिकारियों बल्कि आम नागरिकों को भी यह स्पष्ट रूप से पता चलेगा कि विद्यालय में किन कार्यों पर यह राशि खर्च की गई है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडेय ने बताया कि सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है कि वे स्कूल की एक दीवार को चिह्नित कर वहां ग्रांट व्यय का विवरण स्पष्ट रूप से लिखवाएं। इसके अलावा, सभी परिषदीय स्कूलों में अब नए व्हाइट और ग्रीन बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि कई विद्यालयों में पहले से ही इन आधुनिक बोर्डों का प्रयोग हो रहा है।