फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Family beaten during Aarti, case against 13 including five named

Firozabad News: आरती के समय परिवार को पीटा, पांच नामजद सहित 13 पर केस

Tue, 24 Sep 2024 06:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 24 Sep 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Family beaten during Aarti, case against 13 including five named
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में दबंगों ने गणेश महोत्सव के दौरान पूजा अर्चना पर रोक लगाने का प्रयास किया। फिर आरती के समय जबरन घर में घुसकर परिवार के लोगाें की बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस ने मामले में पीड़िता की तहरीर पर पांच नामजद सहित 13 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला ठारपूठा की रहने वाली एक महिला ने गणेश महोत्सव के दौरान अपने घर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की थी। पड़ोस में रहने वाले दबंगों को इस पर आपत्ति थी। महिला का आरोप है कि राजू, मुकेश, सागर, संजू के साथ में कमलेश दबाव बनाते थे कि पूजा के दौरान आवाज बाहर नहीं आए। पूजा के समय घंटी एवं शंख भी नहीं बजाने देते थे एवं जयकारे लगाने पर भी टोकते थे। पीड़िता का कहना है कि नौ सितंबर की रात नौ बजे वह घर में भगवान गणेश की आरती कर रही थी। उस वक्त आरोपित आठ लोगों के साथ घर में घुस आए था गाली-गलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर पीड़िता को पकड़ कर उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए पिटाई कर दी। थाना प्रभारी उदयवीर मलिक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed