फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fake TTE caught in train by railway police

UP: डीआरएम के बंगले पर लगाई झाड़ू...फिर ट्रेनों में चेक की टिकट, फर्जी टीटीई का हैरान कर देने वाला कारनामा

Wed, 01 Oct 2025 11:11 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 01 Oct 2025 11:11 PM IST
सार

फर्जी टीटीई के पास से रेलवे भर्ती बोर्ड चेयरमैन का फर्जी परिचय कार्ड व टीटीई पोशाक बरामद हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Fake TTE caught in train by railway police
पकड़ा गया फर्जी टीटीई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला में दिल्ली रेलखंड पर स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की टिकट चेक कर रहे बिहार के एक फर्जी ट्रेन टिकट परीक्षक (टीटीई) को रेलवे चेकिंग स्टाफ ने पकड़ लिया। ट्रेन के टूंडला स्टेशन पहुंचने पर आरोपी को राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के हवाले किया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायालय भेजा है।
विज्ञापन


आनंद विहार से चलकर पटना जा रही गाड़ी (संख्या 04090) आनंद विहार–पटना स्पेशल ट्रेन मंगलवार शाम आनंद विहार से चलकर गाजियाबाद स्टेशन से निकली तभी ट्रेन के कोच ए-01 में ऑनबोर्ड ड्यूटी कर रहे डिप्टी सीटीआई/प्रयागराज अभिनव पांडेय ने ट्रेन में एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा जो यात्रियों की टिकट चेक कर रहा था। जब उन्होंने उससे पूछताछ की तो उसने स्वयं को परिचय पत्र दिखाते हुए टीटीई बताने लगा। ट्रेन के टूंडला स्टेशन पहुंचते ही डिप्टी सीटीआई ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे ट्रेन से उतार लिया।
विज्ञापन


 

इसके साथ ही आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की पहचान विजय कुमार आजाद, निवासी सोनपुर, सारण (बिहार) के रूप में हुई। जीआरपी प्रभारी मंधीर सिंह ने बताया कि वह यात्रियों को धोखा देने के लिए फर्जी परिचय पत्र दिखाकर खुद को टीटीई बता रहा था। 

 

डिप्टी सीटीआई/प्रयागराज, अभिनव पांडेय की तहरीर पर शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसके पास से रेलवे भर्ती बोर्ड चेयरमैन का फर्जी परिचय कार्ड व टीटीई पोशाक बरामद हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।

 
विज्ञापन

बिहार के डीआरएम के बंगले पर करता था सफाई
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार फर्जी टीटीई ने बताया कि वह 2018 से 2020 तक सोनपुर बिहार के डीआरएम मनोज कुमार अग्रवाल के बंगले पर सफाई का कार्य करता था। उनके स्थानांतरण के बाद एक वर्ष तक प्राइमरी स्कूल के बच्चों को होम ट्यूशन पढ़ाने का कार्य किया। इसके उपरांत वर्ष 2021 में मोदी केयर सेल्स में कार्य किया। उसने साइबर कैफे से रेलवे भर्ती बोर्ड चेयरमैन का अपने नाम का फर्जी आईकार्ड बनवा लिया और टीटीई की वेशभूषा में रहते हुए ट्रेनों में टिकट चेक करते हुए उगाही करने लगा था।

ये भी पढ़ें-UP: आदित्य बन आमिर मसूद ने प्रेमजाल में फंसाया...फिर भाई के साथ मिलकर किया ऐसा घिनाैना काम, जीते जी मर गई वो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed