फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fake salt was being sold in Tata's packing

टाटा की पैकिंग में बिक रहा था नकली नमक

Tue, 20 Sep 2022 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:27 PM IST
सार

कसबा कठफोरी क्षेत्र में टाटा नमक की पैकिंग में नकली नमक की बिक्री की जा रही थी। सिरसागंज थाना पुलिस को दी गई तहरीर में अमित कुमार निवासी गनेशपुर खरपरी थाना कोतवाली मैनपुरी ने कहा है कि वह अनुसंधान इंवेस्टीगनेशन सिक्योरिटी में एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत है। उनका कहना है कि जांच की गई तो नेपाल सिंह, लवकुश और रामचंद्र की दुकान पर टाटा नमक की पैकिंग में नकली नमक पाया गया।

विज्ञापन
Fake salt was being sold in Tata's packing

विस्तार

फिरोजाबाद। कसबा कठफोरी क्षेत्र में टाटा नमक की पैकिंग में नकली नमक की बिक्री की जा रही थी। इसका खुलासा कंपनी के कर्मचारी की शिकायत पर सिरसागंज पुलिस ने किया है। तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिरसागंज थाना पुलिस को दी गई तहरीर में अमित कुमार निवासी गनेशपुर खरपरी थाना कोतवाली मैनपुरी ने कहा है कि वह अनुसंधान इंवेस्टीगनेशन सिक्योरिटी में एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत है। 18 सितंबर को कुछ लोगों से जानकारी मिली कि मार्केट में टाटा नमक के डुप्लीकेट नकली पैकिंग में नमक की बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि जांच की गई तो नेपाल सिंह, लवकुश और रामचंद्र की दुकान पर टाटा नमक की पैकिंग में नकली नमक पाया गया। इस बारे में सिरसागंज थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उक्त दुकानों से टाटा नमक की पैकिंग में रखे नमक को बरामद कर लिया और थाने ले आई। वहीं अमित कुमार की तहरीर पर सिरसागंज थाना पुलिस ने नेपाल सिंह निवासी नगला रामसुख थाना सिरसागंज, लवकुश निवासी कठफोरी सिरसागंज, रामचंद्र निवासी कठफोरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नमक को बरामद किया गया था। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed