फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fake Facebook page of MLA created by using his photo

UP: फोटो लगाकर बनाया फर्जी फेसबुक पेज...परेशान हो गए विधायक, मजबूर होकर उठाया ये कदम; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 25 Mar 2025 10:19 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 25 Mar 2025 10:19 PM IST
सार

विधायक का फोटो इस्तेमाल कर फेसबुक पर फर्जी पेज बना दिया गया। इस पर लगातार आपत्तिजनक पोस्ट की जा रहीं थीं। इसको लेकर विधायक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की। साथ ही पुलिस में भी शिकायत की है। 
 

विज्ञापन
Fake Facebook page of MLA created by using his photo
Facebook - फोटो : FREEPIK

विस्तार

एटा के जलेसर में भाजपा विधायक संजीव दिवाकर का फोटो लगा फेसबुक पेज बना लिया। इस पर सपा कार्यकर्ताओं के फोटो और आपत्तिजनक पोस्ट लगातार डाली जा रही हैं। इससे परेशान होकर विधायक ने मंगलवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। साथ ही पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


जलेसर विधानसभा-106 नाम से इस पेज को बनाया गया है। इसमें डीपी जलेसर विधायक संजीव दिवाकर की लगी हुई है। जबकि बैकग्राउंड में सपा कार्यकर्ताओं का फोटो बैनर पर लगा हुआ है। लगातार इसमें कई आपत्तिजनक पोस्ट डाली जा रही हैं। मंगलवार को विधायक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर जानकारी दी कि यह पेज फर्जी है।
विज्ञापन


विधायक ने पोस्ट में लिखा कि सोशल मीडिया पर यह व्यक्ति गलत पोस्ट शेयर कर रहा है और उनकी छवि को धूमिल करना चाहता है। विधायक ने बताया कि सीओ जलेसर और कोतवाली प्रभारी को कार्रवाई के लिए लिखित सूचना दी है। सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed